शनिवार, 13 मार्च 2010

बॉलीवुड

नील और प्रियंका में हुआ ब्रेकअप
एक्टर नील नितिन मुकेश और उनकी गर्लफ्रेंड डिजाइनर प्रियंका भाटिया में ब्रेकअप हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया और वे फ्रेंड्‍स बने रहेंगे। अलग होने का फैसला क्यों लिया गया, इसको लेकर उन्होंने कोई ठोस कारण नहीं बताया है।
नील और प्रियंका का रोमांस दो वर्ष से चल रहा था। इस दौरान नील ने हमेशा प्रियंका की तारीफ की। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना-जाना था और उनके घरवाले भी खुश थे। यह माना जा रहा था कि बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के बाद नील, प्रियंका से ही विवाह करेंगे। लेकिन अचानक ब्रेकअप हो गया।
सूत्रों का कहना है कि नील की लाइफ स्टाइल से प्रियंका तालमेल नहीं बैठा पाई। एक एक्टर की लाइफ बेहद व्यस्त होती है। शूटिंग, प्रमोशन, विज्ञापन ‍जैसे कई काम उन्हें करना पड़ता है। अपने शहर से एक्टर्स लंबे समय तक बाहर रहते हैं।
नील अभी उस स्थिति में नहीं आए हैं कि ऑफर्स को ठुकरा सके। उन्हें जहाँ और जैसा मौका मिल रहा है वे काम कर रहे हैं। इसी वजह से प्रियंका और उन्होंने ब्रेकअप का डिसीजन लिया है।

करीना कपूर सबसे खराब अभिनेत्री!
हॉलीवुड की तर्ज पर बॉलीवुड में भी वर्ष की खराब‍ फिल्म, खराब एक्टर्स/एक्ट्रेस के अवॉर्ड शुरू हो गए हैं। दूसरे गोल्डन केला अवॉर्ड्‍स की घोषणा हाल ही में की गई है।
करीना कपूर को फिल्म ‘कम्बख्‍त इश्क’ के लिए सबसे खराब अभिनेत्री घोषित किया गया। खराब अभिनेता के लिए हरमन बावेजा (व्हाट्स योअर राशि) के नाम की घोषणा हुई। वर्ष की सबसे घटिया फिल्म का पुरस्कार ‘कम्बख्त इश्क’ को मिला।
गौरतलब है कि जिन्हें भी यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई उनमें से कोई भी कलाकार इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं था। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इन पुरस्कारों की घोषणा की गई।
रणवीर शौरी और दीपिका पादुकोण ‘चाँदनी चौक टू चाइना’ के लिए वर्स्ट सपोर्टिंग एक्टर घोषित किए गए। मधुर भंडारकर ने ‘बस कीजिए बहुत हो गया’ पुरस्कार जीता। उनसे विनती की गई की अब फिल्म बनाना बंद कीजिए।
जैकी भगनानी (कल किसने देखा) और श्रुति हासन (लक) वर्स्ट न्यूकमर घोषित किए गए। हॉलीवुड की फिल्म ‘शी इज द मैन’ से कॉपी कर बनाई गई ‘दिल बोले हडिप्पा’ को बेस्ट ओरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड मिला।
पुरस्कारों के लिए एक समिति बनाई गई थी और आम लोगों की राय भी ली गई।
सुष्मिता की लाइफ में मानव की वापसी!
मानव मेनन बॉयफ्रेंड रह चुके हैं सुष्मिता के। उनका और सुष का रोमांस कुछ दिनों चला और फिर वे वर्ष 2007 में अलग हो गए। क्यों? इसका खुलासा दोनों ने नहीं किया। इसके बाद सुष की लाइफ में दूसरे पुरुष आ गए।
इन दिनों सुष और मानव फिर साथ देखे जा रहे हैं। लंबा समय वे साथ बिता रहे हैं। ऐसा लगता है कि सुष की लाइफ में मानव की वापसी हो गई है। जबकि इस समय सुष का रोमांस ‘दूल्हा मिल गया’ के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ चल रहा है। क्या मुदस्सर की जगह मानव ने ले ली है, इसका जवाब आने वाले दिनों में पता चलेगा।
सुष का जीवन खुली किताब की तरह रहा है। उन्होंने कभी भी अपने संबंधों को छिपाया नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप होने के बावजूद दोस्ती बनाए रखी। संजय नारंग, रणदीप हुड्डा, विक्रम भट्ट आज भी सुष्मिता के दोस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें