रविवार, 7 मार्च 2010

हॉलीवुड

लेजर ट्रीटमेंट से जवान हुई एना फ्रायल
ब्रिटेन की अभिनेत्री एना फ्रायल ने झुर्रियों से बचने के एक विशेष लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लिया है।
एना ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जवान बने रहने के लिए बोटोक्स का उपयोग नहीं किया, बल्कि इसके लिए उन्होंने एक विशेष लेजर उपचार का सहारा लिया है।
एना ने कहा ‘‘मैंने एक पोलेरिस ट्रीटमेंट लिया है। ये लेजर मशीन की तरह है। इससे तुरंत अंतर दिखता है।’’

वाइनहाउस को लव हुआ
ब्रिटिश सिंगर एमी वाइनहाउस और उनके एक्स हसबैंड ब्लैक फील्डर सिविल अलग होने के बाद भी एक-दूसरे को भूला नहीं पा रहे हैं। इन दोनों के बारे में चर्चा है कि उन्हें अपने रिश्ते की अहमियत अब पता चली है और एक बार फिर वे शादी कर सकते हैं।
इन चर्चाओं को उस समय और बल मिला जब नॉर्थ लंदन स्थित एक बार के बाहर दोनों किस करते हुए देखे गए। दोनों ने साथ में डेढ़ घंटे से भी ज्यादा वक्त बिताया और कई बार जमाने की परवाह किए बगैर किस किया।
वाइनहाउस के एक दोस्त का कहना है कि एक बार फिर दोनों में प्यार हो गया है और ये दोनों के लिए अच्छी बात है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें