गुरुवार, 14 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल

मेष
आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएँगे। आय-व्यय बराबर रहेंगे। शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। परिवार में किसी तनाव की आशंका रहेगी।
वृष

राजकीय क्षेत्र में परिवर्तन से अनुकूलता बनेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। व्ययकारी योग बनेंगे। आपकी योजना सफल होगी।
मिथुन
पारिवारिक सुख-शांति के कारण मन में उत्साह रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए। अध्ययन-अध्यापन में मन लगेगा।
कर्क
अच्छे और उत्साही मित्रों का संसर्ग लाभकारी रहेगा। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान के किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
सिंह
कार्यों में विलंब व चिंता संभव है। प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
कन्या
आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। बाधाओं, परेशानियों को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे। गुप्त शत्रु आपकी सम्मान हानि का प्रयास कर सकते हैं।
तुला
काम अधूरे रहेंगे। आर्थिक तंगी आत्मविश्वास को कम कर सकती है वाद-विवाद, प्रतिस्पर्धा से बचें। किसी के भरोसे न रहें। जीवनसाथी से संबल मिलेगा।
वृश्चिक
योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधूरे काम समय से पूरे होने की संभावना है। सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी रहेगी। दूसरों की आलोचना से बचें।
धनु
ज्ञान वृद्धि के लिए स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। प्रयास सही दिशा में करें तो रुका धन मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
मकर
सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। बुद्धिमानी एवं दूरदर्शिता से कठिन कामों को भी सफलता से पूरा कर सकेंगे। बोलचाल में संयम रखें।
कुंभ
अच्छे कामों में धन का व्यय होगा। स्वयं के गुणों एवं योग्यताओं के कारण समाज में विशेष प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। दुस्साहसपूर्ण काम न करें।
मीन
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में स्थिति उत्साहवर्धक रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें