सोमवार, 18 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल 19.01.2010

दैनिक राशिफल 19.01.2010
मेष
विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें।
वृष
आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।
मिथुन
पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
कर्क
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।
सिंह
नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
कन्या
अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएँगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएँ आएँगी। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें।
तुला
मितव्ययिता के महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी।
वृश्चिक
रुका पैसा प्राप्त होगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएँगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु
व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
मकर
बौद्धिक चिंतन से आशंकाएँ दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएँ क्रियान्वित होंगी। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ
आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मीन
निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें