गुरुवार, 21 जनवरी 2010

राशिफल

22 जनवरी 2010 शुक्रवार का पंचांग संवत शुभकृत 2066, शके 1931 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघमास शुक्लपक्ष, सप्तमी 28 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात षष्ठी रेवती नक्षत्र, 22 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, सिद्धि योग 25 घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग मीन में चंद्रमा 22 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।
पर्व एवं त्यौहार: अचला सप्तमी
विशेष:पंचक 22 घंटे 50 मिनट तक
आज का राहुकाल:दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक
मेष
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उद्देश्यपूर्ण होगी।

वृष
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की संभावना। उपहार, सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मिथुन

संबंधित अधिकारी के कृपापात्र होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा, लेकिन व्यर्थ की उलझनें भी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या

भागदौड़ रहेगी, स्वास्थ्य की दिशा में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

तुला

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा, लेकिन अधिनस्थ कर्मचारी व सहयोगी के कारण परेशानी मिलेगी। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे। निजी संबंधों में निकटता आयेगी।

वृश्चिक
व्यवसाय की दिशा में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे।

धनु
मकान, सम्पत्ति व वाहन की दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। नए अनुबंध प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर

स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ

कुम्भ:- धन, सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आयेगी। यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी।

मीन

व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा। धन, सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। भौतिक दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें