शुक्रवार, 22 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल -23.1.2010
मेष
अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आपमें विश्वास का संचार करेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढ़ने से उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें।
वृष
स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलेगी। धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएँगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें।
मिथुन
धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धिकारक योग भी बनेंगे। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मकान की समस्या का हल निकलेगा। रुका पैसा मिलेगा।
कर्क
आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने के साथ मानसिक श्रम प्रधान होना चाहिए। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी। सावधानी व सतर्कता रखकर काम करें।
सिंह
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति के योग हैं। प्रयास में कमी नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है।
कन्या
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा। आजीविका के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। खानपान का ध्यान रखें। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तुला
प्रयास आपके लिए सफलता प्रदान करेंगे। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे।
वृश्चिक
सोचे हुए सभी कार्यों में शुभ परिणाम अपेक्षित हैं। कार्य की सफलता के कारण आपके यश व संबंधों में बढ़ोतरी होगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार पर ध्यान न दें।
धनु
रचनात्मक कार्य से आपकी प्रगति होगी। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। संपत्ति प्राप्त होने के भी योग हैं। व्यर्थ में संदेह न करें। स्व-निर्णय से कार्य करें।
मकर
मित्रों, भागीदारों से वाद-विवाद की स्थिति को टालें। गलत निर्णय आपको चिंता में डालेंगे। आर्थिक स्थिति के कारण मन में तनाव रहेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डालेंगे।
कुंभ
राज्य पक्ष से लाभ होगा। लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपनी योजनाएँ पूर्ण कर सकते हैं। यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन
सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा। उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें