शनिवार, 16 जनवरी 2010

राष्ट्रीय

मनमोहन ने दिया जन आंदोलन का सुझाव
बंगाल प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को राज्य में राजनीतिक हिंसा और कथित कानून व्यवस्था की समस्या के खिलाफ अभियान और जन आंदोलन शुरू करने का सुझाव दिया है।

बसु भारत के महान सपूत-मनमोहन
कोलकाता। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने माकपा के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु को भारत का एक महान सपूत बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पेशेवर प्रबंधन से ही बचेंगी धरोहरें-मनमोहन
कोलकाता। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने आज कहा कि देश के विशाल ऐतिहासिक और पुरातात्विक खजाने तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं पेशेवर प्रबंधन को अपनाया जाना चाहिए।

नारायणन बंगाल, पाटिल पंजाब के राज्यपाल
नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों के लिए केंद्र ने पाँच नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन को पश्चिम बंगाल तथा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया है।

पंजीकरण के लिए देना होगा चेहरे का हुलिया
नई दिल्ली। भारत के विशेष पहचान प्राधिकार (यूआईडीएआई) ने भारत के निवासियों के पंजीकरण के लिए चेहरे, आँख की पुतली और हाथ की दसों अँगुलियों के विवरण की उपलब्धता अनिवार्य करने का निर्णय किया है।
राष्ट्रीय

दिल्ली में कोहरा, हवाई यातायात प्रभावित नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घना कोहरा छाने से आज लगातार तीसरी सुबह विमानों की आवाजाही प्रभावित रही।

मैं भारत का बेटा हूँ-दलाई लामा वडोदरा। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने खुद को 'भारत का बेटा' करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका नैतिक काम तिब्बत के सदियों पुराने बौद्ध खजाने को भारत को सौंपना है।

कार्टूनिस्टों के पसंदीदा हैं सोनिया-मनमोहन
बैंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की लोकप्रियता के चलते वे कार्टूनिस्टों के चहेते हैं। यह कहना है कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज का। यहाँ मनमोहनसिंह और सोनिया गाँधी पर अंतरराष्ट्रीय कैरिकेचर प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गाँधी को लंबे समय से जानता हूँ।

बसु के कई अंगों ने काम करना बंद किया
कोलकाता। माकपा के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु की हालत आज अत्यंत नाजुक हो गई। उनके दिल को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। यह जानकारी बसु की चिकित्सकीय देखेरख करने वाले एक डॉक्टर ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें