रविवार, 25 अप्रैल 2010

देश-विदेशपर्यटन

हांग कांग के सुंदर पर्यटक स्थल
सन् 1997 में हांगकांग अँग्रेजों के शासन से मुक्त हुआ था। सन् 1859 से लेकर 1997 तक हांगकांग अँग्रेजों के प्रभाव में रहा। चीन के पास स्थित यह द्वीप पर्यटकों के मध्य बहुत ही प्रसिद्ध है।
हांगकांग म्यूजियम ऑफ आर्ट - कोउलून में स्थित इस संग्रहालय में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं। यहाँ पर करीबन 14000 प्राचीन वस्तुएँ सुरक्षित रखी गई हैं। संग्रहालय सुबह दस बजे से लेकर छः बजे तक खुला रहता है। चित्रकला के अलावा वहाँ पर प्राचीन प्रतिमाएँ एवँ पौराणिक शिलालेख नजर आते हैं।
हांगकांग डिज्नीलैंड -
एशिया में बहुत से मनोरंजक स्थान हैं जिन में प्रमुख हैं डिज्नीलैंड । परिवार सहित डिज्नीलैंड का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। पार्क में चार प्रमुख आकर्षण केंद्र स्थल हैं - टुमोरोलैंड, ऐडवेनचरलैंड, फैंटसीलैंड एवं मेनस्ट्रीट।
विक्टोरिया पहाड़ों की चोटी -
विक्टोरिया पहाड़ों की चोटी से पर्यटक पक्षियों को उड़ते हुए देख सकते हैं। यहीं से पर्यटक दूरबीन की सहायता से हांगकांग, कोउलून एवं विक्टोरिया हार्बर देखा जा सकता है। एक कदम ऊपर रखकर विक्टोरिया पीक देख सकते हैं।
समुद्र पार्क- बच्चे इस पार्क का भरपूर आनंद उठाते हैं। समुद्री जीव जैसे कि पैंडा यहाँ पर रहते हैं। गोल्डफिश, पगोडा के घर देख सकते हैं। मरीन द्वीप में रीफ एवं शार्क (बड़े आकार की मछली) जल दीव शाला में देखे जा सकते हैं।
वाटर वर्ल्ड - इस स्थान पर बच्चे जलाशय में तैरना, खेलना एवं अन्य जल क्रीड़ा का आनंद उठाते हैं।
हांगकांग के एक अनोखे स्थान से रूबरू होना चाहते हैं तो फिर लाम्मा द्वीप का आनंद उठा सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से ओत-प्रोत इस स्थल में लोग पहाड़ों एवं जगलों की सैर पदयात्रा के माध्यम से करते हैं। कभी-कभी जलाशय में भी तैरकर शीतल वातावरण का आनंद उठाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें